फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के आरोप में स्कूटी सवार युवकों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कान्हड़ व दाहा गांव के बीच कार सवार दो लोगों पर स्कूटी सवार दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी सचिन पुत्र देवव्रत ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सात अक्तूबर को वह अपने साथी संदीप के साथ कार से निरपुड़ा गांव में अपने दोस्त अजय राणा से मिलने आया था। जब वह कान्हड़ व दाहा गांव के बीच पहुंचे तो स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रुकवा लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। उसी दिन थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रवि निवासी करनाल हरियाणा व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें