चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े वाहन से स्कूटी सवार टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मेरठ के सुभाष नगर का रहने वाला था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मेरठ के सुभाष नगर निवासी उदित माथुर (32) पुत्र प्रकाश माथुर बुधवार की रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होेते हुए स्कूटी से बागपत से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। सिंगोली तगा गांव के समीप उसकी स्कूटी हाईवे किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। हाइसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।