रमाला (बागपत)। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों को देश और जनहित में केंद्र और उत्तर प्रदेश से भाजपा की सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बुधवार को असारा गांव स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में जय जवान जय किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश की हालत खराब है। जन विरोधी सरकार सच्चाई बोलने वालों को जेल भेज रही है। देश के अन्नदाता के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में केवल कांग्रेस ही भाजपा के पंजों से देश को आजाद करा सकती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, सत्यपाल पथौलिया, राजीव सैन, यूनुस अलवी, मास्टर शकील चौधरी, राजकुमार, जियाउल, शकील अहमद एडवोकेट, आजाद, अय्यूब अलवी, हेमंत कुमार, प्रवीण, शौकीन चौधरी आदि मौजूद रहे।