फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों पर खरे उतरने वाले विद्यालयों को मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, निर्माण और कोरोना से बचाव के उपाय पर तैयार की जाएगी रैंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं के मानकों पर खरा उतरने वाले विद्यालयों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा। अंकों के आधार पर विद्यालयों को स्टार प्रदान किए जाएंगे। प्रधानाध्यापकों को 31 मार्च तक वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को वेब पोर्टल पर फोटो अपलोड कर आवेदन करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों में पेयजल, स्वच्छता, शौचालय के अलावा निर्माण कार्य और कोविड से बचाव के उपाय के आधार पर अंक दिए जाएंगे। जिले में 332 प्राथमिक, 64 उच्च प्राथमिक व 136 कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एप डाउनलोड कराकर पंजीकरण करा दिया गया है। प्रधानाचार्यों को 31 मार्च तक स्कूल के फोटो अपलोड करने है। आवेदन के दौरान प्रधानाध्यापकों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 31 मार्च तक आवेदन के उपरांत जिला स्तर पर 15 मई तक चयन कर, 30 जून तक राज्य स्तरीय पुरस्कार और एक से सात जुलाई तक विद्यालयों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा। विद्यालयों को 90 से 100 अंक मिलने पर पर पांच स्टार, 75 से 89 प्रतिशत अंक मिलने पर चार स्टार, 51 से 74 अंक मिलने पर तीन स्टार, 35 से 50 अंक मिलने पर दो स्टार और 35 से कम अंक मिलने पर एक स्टार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें