-भाजपा जिलाध्यक्ष और सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नगर में जनजागरूक रैली निकाली। नगर पालिका की ओर से नगर में सफाई अभियान चलाया गया और दवा का छिड़काव कराया गया।
रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय और सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सीएचसी से शुरू होकर नगर के कोर्ट रोड से ईदगाह, यमुना रोड, पांडव रोड से पुराना कस्बा होते हुए सीएचसी पर ही आकर संपन्न हुई। डीएमओ डॉ़ सावित्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 अक्तूबर तक लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही 15 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जिले में दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर दस्तक देंंगे और बीमार लोगों की स्लाइड तैयार करेंगे। इस मौके पर एसीएमओ डॉ़ गजेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत, ईओ राजेश राणा, मलेरिया निरीक्षक अजय कुमार के अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।