छात्र के शोर मचाने पर बच्चों को उतारा
बस में आग लगने का पता चलते ही छात्र देवांश त्यागी ने शोर मचा दिया। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी पांच बच्चों को नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। समय रहते बच्चों को बस से बाहर निकाल लिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
बस में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ घर ले गए।
स्कूल प्रबंधन ने बताया शॉर्ट सर्किट कारण
स्कूल के प्रबंधक राजकुमार त्यागी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी थी। समय रहते बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी।