फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार दिन बाद वायरल हुआ बिजली टीम से मारपीट का वीडियो

विज्ञापन
वायरल वीडियो में बिजली विभाग की टीम से मारपीट करते दिखते ग्रामीण: स्रोत वीडियो
विज्ञापन
चांदपुर। क्षेत्र के गांव बागड़पुर में बिजली कनेक्शन और मीटर की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के जूनियर इंजीनियर (जेई) से मारपीट और अभद्रता का वीडियो घटना के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग जेई और विभागीय टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

18 सितंबर को जेई संदीप कुमार शर्मा सहायक अभियंता, मीटर एवं अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ बागड़पुर में बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंचे थे। टीम को परिसर में लगे मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर अतिरिक्त केबल के माध्यम से किचन में हीटर चलाने और दुकानों को विद्युत आपूर्ति किए जाने का मामला मिला था। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जेई और टीम को घेरकर मारपीट की गई। आरोप है कि महिलाओं को बुलाकर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाने की धमकी भी दी गई। ग्राम प्रधान ने भी जेई पर ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। सीओ देश दीपक ने बताया कि मामले की जांच चल रही। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में बिजली विभाग की टीम से मारपीट करते दिखते ग्रामीण: स्रोत वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें