फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विश्वकर्मा योजना में दलालों ने लगाई सेंध, 1500 में बंट रहीं मुफ्त मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भले ही केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सिलाई, वाशिंग मशीन और अन्य उपकरण निशुल्क उपलब्ध करा रही हो, लेकिन शामली जिले में दलालों ने इस योजना में भी सेंध लगा दी है।
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर ये दलाल महिलाओं को झांसे में ले रहे हैं और 1500 से 1800 रुपये तक वसूल कर रहे हैं। रुपये देने के बाद ही पात्रों को मशीनें दिलाई जा रही हैं।
रुपये लेकर मशीन दिलाने के मामलों की बानगी...

केस-1
सेहटा गांव की मुस्कान ने बताया कि शामली के औद्योगिक क्षेत्र में एक महिला ने खुद को उद्योग विभाग से जुड़ा बताया और उससे 300 रुपये लेकर सिलाई मशीन दिलाई। बाद में वाशिंग मशीन दिलाने के नाम पर 1500 रुपये और ले लिए। उसने मामले की शिकायत विभगाीय अधिकारियों से करनी की बात कही है।
विज्ञापन

केस-2
सेहटा गांव की मोनिका ने बताया कि 1500 रुपये दिए बिना मशीन नहीं मिलती। रुपये देने के बाद ही उसे सिलाई मशीन और प्रेस दी गई है।
केस-3
कुड़ाना गांव की परवीन का कहना है कि सिलाई मशीन मिलने के बाद अब वॉशिंग मशीन दिलाने के लिए 1200 रुपये की मांग की गई। उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया और शिकायत की तैयारी की है।
ये तीन मामले तो बानगी भर मात्र हैं। कई महिलाओं से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिला और पुरुष एजेंट ने 1500 से लेकर 1800 रुपये तक की वसूली की है।

....

कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में डेरा डालकर बैठे हैं दलाल
पीड़ित महिलाओं के मुताबिक, दलालों का ठिकाना कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के पास जिला उद्योग केंद्र के आसपास है। रुपये देने वालों को एक पर्ची थमाई जाती है, जिसके बाद उन्हें आसानी से मशीन दे दी जाती है।


-पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्रों को निशुल्क सिलाई मशीन और उपकरण दिए जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति रुपये वसूल रहा है तो वह अपराध कर रहा है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है कि वे किसी को भी पैसे न दें और सीधे कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के जिला उद्योग केंद्र में निशुल्क आवेदन करें।
जैसमीन फौजदार, उपायुक्त उद्योग

यह है योजना
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, जो सिलाई-कढ़ाई का काम जानती हैं, लेकिन मशीन न होने से रोजगार नहीं शुरू कर पा रहीं।
विज्ञापन

पात्र महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए
आयु 20 से 40 वर्ष के बीच हो
मासिक पारिवारिक आय 12,000 रुपये से कम हो
विधवा, विकलांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं प्राथमिकता में।




महिला बोलीं, विभाग के दो कर्मचारी ही ले रहे रुपये, 1500 रुपये लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें