फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वास्थ्य टीम ने क्लीनिक किया सील, तीन को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौसाना में छापा मारकर एक क्लीनिक को सील कर दिया, जबकि अन्य तीन क्लीनिक को नोटिस जारी किए गए। उन्हें तीन दिन में क्लीनिक संबंधी कागज प्रस्तुत करने का समय दिया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने टीम के साथ चौसाना में पहुंचकर क्लीनिकों पर जांच पड़ताल की। एसीएमओ ने बताया कि राणा क्लीनिक पर मरीज बैठे हुए मिले और स्टाफ मौजूद था, लेकिन वहां पर चिकित्सक कोई नहीं मिला। चिकित्सक न होने के कारण क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसके अलावा नफीस, मुकर्रम और आजम के क्लीनिक पर जांच की गई तो वहां पर चिकित्सक मौजूद मिले, लेकिन मौके पर पूरे दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। तीनों को नोटिस जारी किए गए और उन्हें तीन दिन में सीएमओ कार्यालय पर सभी कागज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कागज उपलब्ध न कराने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें