फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर आज पहली बार बैठेगी एससी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत के इतिहास में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर पहली बार अनुसूचित जाति की महिला आसीन होगी। सोमवार को आयोजित होने वाले समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता जयकिशोर और 19 जिपं सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष पद पहली बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ था। इस पद के लिए हाल ही में चुनाव में कई बार नाटकीय घटनाक्रम हुए। इससे इस चुनाव पर प्रदेशभर के लोगों की नजर थी। रालोद ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव जीता। रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर ने भाजपा प्रत्याशी बबली देवी को पांच वोट से हरा दिया था। सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद नया जिला पंचायत बोर्ड गठित हो जाएगा। पहली बार इस कुर्सी पर अनुसूचित जाति की महिला बैठेगी। इससे पहले यह पद ओबीसी वर्ग के लोगों के कब्जे में ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें