अब एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं। कैश निकलने के लिए ग्राहकों के मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा। जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा।
एटीएम से कैश निकासी के नियमों में बदलाव हुआ है। एसबीआई ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक नई पहल की है। अब एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको ओटीपी दर्ज करने की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें : मेरठ: स्क्रैप व्यापारी का घर में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने आगरा में परिजनों को दी सूचना
इस नए नियम में ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकेंगे। कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा। जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा।
एसबीआई शाखा प्रबंधक मधुलिका आनंद ने बताया कि एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है। ये कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि ग्राहकों को फ्रॉड से बचाया जा सके। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू की जा रही है।
क्या है नया नियम
ये नियम 10,000 और उससे ज्यादा रकम निकासी पर लागू होगा। एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने एटीएम से 10,000 रुपये और उससे अधिक निकालने की अनुमति देगी।