फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डाका 

Tue, 15 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय कस्बे के सराफ अंकित वर्मा के मकान में सोमवार तड़के छह बदमाशों ने डाका डाला। बदमाश व्यापारी के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर 20 हजार रुपये की नगदी, लाखों के आभूषण और लाइसेंसी पिस्टल ले गए। इस वारदात के विरोध में सोमवार को कस्बे के बाजार बंद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और एसपी से केस का जल्द से जल्द खुलासा कराने की मांग की। एसपी अजय शंकर राय ने व्यापारियों को जल्द ही वारदात का खुलासा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अंकित वर्मा का अमीनगर सराय की मेन मार्केट में सराफा का काम है। दुकान के ऊपर ही उनका मकान है। अंकित वर्मा रविवार की रात में अपनी पत्नी सारिका वर्मा, बेटे कार्तिक वर्मा के साथ दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। वह जैसे ही कमरे से बाहर निकले, तभी छह बदमाशों ने उनको गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने अंकित वर्मा और उनकी पत्नी से लूटपाट की। इसके बाद एक बदमाश ने सारिका और उसके बेटे को गन प्वाइंट पर ले लिया, जबकि अन्य बदमाश अंकित वर्मा को नीचे दुकान में लेकर आए। वहां से सोने-चांदी से आभूषणों की लूटपाट की। इसके बाद कमरे में स्थित तिजौरी से आभूषण और कीमती मोती लूटे। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसके अलावा उनकी लाइसेंसी पिस्टल और करीब 100 कारतूस लूटकर सुबह करीब 4:45 बजे फरार हो गए। 
सूचना मिलते ही सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस के साथ व्यापारियों की काफी नोकझोंक हुई। गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद कर दिया। दोपहर को एसपी अजय शंकर राय ने  वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। व्यापारियों ने उनसे केस के खुलासे और खिंदौड़ा मार्ग पर रिपोर्टिंग चौकी बनवाने की मांग की।  एसपी अजय शंकर राय ने कहा केस के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस के अलावा कई टीमें लगाई गई है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


खिंदौड़ा की ओर भागे बदमाश 
अमीनगर सराय। कस्बावासियों के मुताबिक बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही बाजार में होते खिंदौड़ा रोड पर पहुंचे। वहां खड़ी इंडिका गाड़ी में सवार होकर चले गए। सराफा के घर डाका डालने की सूचना चलते ही डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम पीड़ित के घर  पहुंची। वहां उन्होंने जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें