सट्टा नंबर की जानकारी होने से इंकार करने पर साधु की पिटाई कर दाढ़ी नोचने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी युवक पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
पीड़ित साधु अनंत दास ने दी तहरीर में कहावह पिछले काफी समय से लधवाड़ी गांव के मंदिर में रहता है। गांव का एक युवक सट्टे का नंबर पूछता है। मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करता है। बुधवार सुबह आरोपी युवक उसके पास पहुंचा और सट्टा नंबर की जानकारी लेना लगा।
मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दाढ़ी नोंच दी। इतना ही नहीं उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर गांव के लोग वहां पर पहुंचे, किसी तरह उसकी जान बची।
इस वारदात की पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। पुलिस ने गांव में पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पीड़ित साधु नोचे गए बालों को हाथ में लेकर कोतवाली पहुंचा आैर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है।