फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्मति सागर महाराज का दीक्षा दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में संत आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। उनके शिष्य आचार्य अतिवीर महाराज ने धर्म सभा में प्रवचन किए।
विज्ञापन

आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज ने मध्यप्रदेश के सोनागिर में 31 मार्च 1988 को मुनि दीक्षा ली थी। इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को धर्मसभा का आयोजन हुआ। छाणी परंपरा के प्रमुख संत आचार्य अतिवीर जी मुनिराज ने विनयांजलि अर्पित की। कहा कि आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज का नाम श्रमण परंपरा के गौरवशाली इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित है। तप, संयम की निरंतर साधना के फलस्वरूप वे राष्ट्र ऋषि के रूप में प्रख्यात हुए। बड़ागांव में त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर का निर्माण भी कराया। इसी मंदिर परिसर में 14 मार्च 2013 को वे समाधिस्थ हो गए। सन्मति सागर जी महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की। इस दौरान नरेश जैन, विभोर जैन दिल्ली, समीर जैन दिल्ली, राहुल जैन, सुमेर जैन, जिनेश जैन, कमल जैन, अंकुश जैन, अर्पित जैन, अमन जैन, हिमांशु जैन, आकाश जैन, आशीष जैन, सतीश जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें