फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के लिए सज गए बाजार, मंदिर भी तैयार

विज्ञापन
नवरात्र पर्व को लेकर खेकड़ा के बाजार मे दुकान पर सजी पूजन सामग्री - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
दो अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, पहले दिन मां ब्रह्मचारिणी की जाएगी आराधना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रहे है। देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। शहर के बाजारों में पूजन सामग्री और व्रत के सामान की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बड़ौत नगर के मुख्य बाजारों में मां दुर्गा के लिए लाल चुनरी, लहंगा, गोटेदार लाल चुनरी महिलाओं को ज्यादा पसंद आ रही है। शृंगार सामान में चूड़ी, माला, हार, पायल, बिंदी, महावर, काजल, सिंदूर, आदि के अलावा त्रिशुल, अखंड दीपक, मुकुट आदि की श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा मिट्टी के कलश भी खरीद रहे हैं। खेकड़ा नगर स्थित बाबा काले सिंह मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बालाजी मंदिर, सीताराम मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर औरंगाबाद, चक्रसेनपुर, सदा शिव शक्ति आदि को सजाने में श्रद्धालु जुटे हुए है। पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां की आराधना करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

महंगाई का चढ़ा पारा
बड़ौत। चैत्र नवरात्र के आगमन क साथ ही पूजा पाठ के सामान से लेकर फलहार भी महंगे हो गए हैं। पूजा सामग्री के साथ ही फलों के रेट में भी वृद्धि हुई है।
एक नजर में रेट (रुपये में)
चुनरी 10-150
सिंदूर 05-10
माता के कपड़े 50-150
माता का पूरा शृंगार 150 से 250
धातु की मूर्ति 400-600
पूजा सामग्री 200-350
काला तिल 80-120
जौ 20-30
देसी घी 350-450
नारियल 20-30
फलों का दर (रुपये प्रति किलो)
सेब 100-110
अनार 80-100
अमरूद 40-50
पपीता 25-40
तरबूज 30-40
अंगूर 70-100
केला 50-60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें