फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में चलाया जा रहा सैनिटाइजेश अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने शहरी क्षेत्र से गांव देहात तक गली-मोहल्लों में अभियान चलाकर सफाई की। प्रशासन ने लोगों से संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए गाइडलाइन का पालन करने, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

डीएम राजकमल के निर्देशन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लगातार सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। नगर क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फायर बिग्रेड व अन्य साधनों से सैनिटाइजेशन कराया गया। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाईकर्मियों ने मुख्य रास्तों से लेकर गली-मोहल्ले तक सफाई की। संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने घर-घर और गली-मोहल्ले में सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। डीएम राजकमल यादव ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन व कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन करने, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया। गाइडलाइन का पालन करने से ही कोरोना की चेन को तोड़कर बचाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से घर पर रहकर नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें