फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव को जिले में भर में सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए डीएम राजकमल के निर्देशन में जिले भर में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग और सफाई अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर संदिग्धों की जांचकर दवा उपलब्ध करा रही है। डीएम ने जिले के लोगों से संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्य और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर लगी हुई है। डीएम राजकमल के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को कोरोना कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सफाईकर्मी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई करने में जुटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। वहीं, संदिग्धों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम कोविड के समय में चल रही प्रत्येक एक्टिविटी पर नजर रखे हैं। वहीं मरीजों से प्रतिदिन दूरभाष पर बात कर उनका कुशलक्षेम और स्वास्थ्य विभाग का फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रत्येक नागरिक से घरों में रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन करने और आवश्यकता पड़ने पर ही घर से निकलने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से घर से निकलते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने की अपील की। वहीं, व्यक्तिगत स्वच्छता का ख्याल रखने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को एकदूसरे को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने और कोई भी परेशानी होने पर कोविड-19 टेलीमेडिसिन संबंधित अधिक जानकारी के लिए 0121- 2220027 पर कॉल करने या WWW.COVIDHELPBAGHPAT.COM पर विजिट करने का अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें