फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी खेल घेरा दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर की कोताना रोड स्थित एक खेल मैदान पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी खेल घेरा दिवस मनाया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि 2022 में सपा सरकार बनने पर सभी खिलाड़ियों का सम्मान और सभी को आगे बढ़ने के लिए सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
अर्जुन अवॉर्डी शौकिंद्र पहलवान ने कहा कि 2015 में पहली बार उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो खेल नीति बनाई थी, वही उत्तर प्रदेश में आज भी चल रही है। इस अवसर पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव रणधीर प्रधान, यूथ के जिला अध्यक्ष वसीम खोखर, छात्र सभा के अध्यक्ष अंकुर यादव, भीम ठाकुर, गुड्डू, राहुल, मनीष प्रधान, इमरान प्रधान, सूरज डांगी, आशु डांगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने भी शबगा, लुहारी, जौनमाना, मलकपुर सहित कई गांवों में समाजवादी खेल घेरा दिवस मनाया। इस अवसर पर आशु सिद्दकी, दीपक, मोनू, अनुराग, सचिन, रिजवान, अमित शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें