फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सैलून संचालक के इकलौते बेटे की हत्या कर खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-रटौल से दो दिन पहले लापता हुआ था मदरसे में पढ़ने वाला बच्चा, पेट में नुकीला हथियार घोंपकर की गई हत्या
विज्ञापन


-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के समीप बाजरे के खेत में पड़ा मिला शव, पास में खून से सना प्लास्टिक का कट्टा भी मिला

फाेटो नौ ए और बी

संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल(बागपत)। रटौल से बृहस्पतिवार रात को लापता हुए सैलून संचालक कय्यूम के इकलौते बेटे आरिश (12) की पेट में नुकीला हथियार घोंपकर हत्या कर दी गई। शव रटौल-लहचौड़ा गांव के समीप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे बाजरे के खेत में मिल। पास में खून से सना प्लास्टिक का एक कट्टा भी पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कस्बे के मुन्नानगर निवासी कय्यूम सैलून संचालक हैं और उसका बेटा आरिश मदरसे में पढ़ाई करता था। कय्यूम ने बताया कि उसका बेटा आरिश बृहस्पतिवार शाम घर से खेलने के लिए गया। इसके बाद निगार फार्म हाऊस में आई बारात में देखा गया था, जो वहां से लापता हो गया। उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को दिनभर आरिश की तलाश की गई। कय्यूम ने अपने बेटे आरिश की शुक्रवार रात को खेकड़ा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई और उसकी तलाश जारी रखी।
विज्ञापन


बताया कि शनिवार सुबह किसान मंगू त्यागी निवासी मुबारिकपुर जब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे रटौल-लहचौड़ा गांव के बीच अपने खेत में पहुंचे तो उन्होंने अपने बाजरे के खेत में बच्चे का शव पड़ा हुआ देखा और पास में खून से सना प्लास्टिक का एक कट्टा भी पड़ा था। सूचना पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने जांच की तो आरिश के पेट में नुकीला हथियार घोंपने के निशान मिले। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरिश के परिजनों के साथ कस्बे के काफी लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस की फोरेंसिंग टीम ने भी घटनास्थल पर आकर छानबीन की। पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या की धाराओं में बदल दिया है।


-बरात में उड़ाए गए रुपये उठाते हुए देखा गया था आरिश
पुलिस ने जांच शुरू करते हुए लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम कस्बे के निगार फार्म हाऊस में आई बरात में कुछ बराती रुपये उड़ा रहे थे। वहां पर आरिश और कस्बे के कई किशोर रुपये उठा रहे थे। इसके बाद से आरिश लापता हो गया था।


-बोरे में शव लाने का शक

रटौल-लहचौड़ा के बीच खेत में आरिश के शव के पास खून से सना प्लास्टिक का एक कट्टा भी मिला। इससे शक जताया जा रहा है कि आरिश की हत्या किसी अन्य जगह की गई और प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर शव जंगल में जाकर खेत में फेंक दिया गया।


-दिव्यांग है आरिश के पिता

मृतक आरिश का पिता कय्यूम पैरों से दिव्यांग हैं और सैलून की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। कय्यूम ने बताया कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। इकलौते बेटे की मौत होने के बाद कय्यूम खेत में ही गिर गया। इसके बाद कस्बे के लोगों ने उसे उठाया।
विज्ञापन



वर्जन-
किशोर की हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। फार्म हाऊस से लेकर गांव में अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। -प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें