-अजितनाथ सभागार में हुआ कार्यक्रम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के अजितनाथ सभागार में शनिवार को जैन मिलन नगर परिवार के तत्वावधान में दिवाली महोत्सव मनाया गया, जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर प्रार्थना के साथ वरदान जैन और राजेश भारती द्वारा किया गया। भगवान के चित्र का अनावरण का सौभाग्य राकेश जैन और आशीष जैन को प्राप्त हुआ। वहां बच्चों ने नाटक, गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र राजकमल ने दिवाली के पर्व को प्रेमभाव से मनाने की अपील की। वहीं संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस मौके पर सुनील कुमार जैन, धन कुमार जैन, धनेंद्र जैन, नितिन जैन, अनिल जैन, राजेश भारती, सुधीर जैन आदि उपस्थित रहे।