आरोप है कि जब उसने इससे इनकार किया तो पति, सास और ननद ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। बाद में मोहल्ले के लोगों ने उसे घर के अंदर पहुंचाया।
विवाहिता का आरोप है कि पति और सास सहित अन्य लोग उसे दो महिला चिकित्सकों के पास भी लेकर गए। लेकिन दोनों जगह गर्भपात करने इनकार कर दिया गया।
विवाहिता का आरोप यह भी है पति मोहल्ला किला निवासी अपने दोस्त को घर लेकर आया और उसके साथ मिलकर जबरन उससे दुष्कर्म किया और ऐसा बार-बार करने की धमकी दी। जिसके चलते वह इससे घबरा गई और गर्भपात के लिए तैयार हो गई। गर्भपात कराने के बाद ससुरालिए उसे मायके छोड़कर चले गए।
महिला के मुताबिक उसने मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और महिला आयोग में गुहार लगाई थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि पति, उसके दोस्त, सास और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।