फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सहारनपुर एक्सप्रेस तीन घंटा हुई लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर रविवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से तकरीबन तीन घंटा लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने आक्रोश जताया और नियमित ट्रेनों के संचालन की मांग की।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना आम बात है। रविवार को एक बार फिर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से तकरीबन तीन घंटा लेट रही। इससे स्टेशन पर बैठे यात्री गर्मी में बिलबिला उठे। प्रवीण, आदेश, मनोज, सिद्धार्थ, पंकज आदि का कहना था कि अब रेल का सफर सुखदायी नहीं रहा है। आए दिन ट्रेनों में तकनीकी खराबी और लेट होना आम बात हो चली है। इस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में सवार हुए यात्री, पूरे दिन रही भीड़
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के तीन घंटे लेट हो जाने की वजह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को मजबूरन बसों व डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। पूरे दिन यात्रियों की बस स्टैंड पर भीड़ लगी रही।


वर्जन -
कभी-कभी दिल्ली से ही ट्रेनों का संचालन देरी से होता है, जिस वजह से स्टेशन पर भी ट्रेन देरी से पहुंचती है। -अनुज राठी, स्टेशन मास्टर बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें