फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कलयुग में पुराणों के श्रवण मात्र से कट जाते हैं सभी पाप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। दंडी स्वामी सत्यदेव आश्रम महाराज ने कहा कि कलयुग में जो पुराणों को पढ़ता या स्मरण करता है, उसके सभी पाप दूर हो जाते हैं।
सत्यदेव महाराज रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में चल रहे चातुर्मास में श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवान पुराणों के श्रवण मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही पूर्व जन्मों के पापों को नष्ट करते हुए मनुष्य को अभय प्रदान करते हैं, क्योंकि कलयुग में मनुष्य को उस प्रकार की पूजा साधना करना संभव नहीं है। पुराण कहता है महादेव का एक बार नाम लेने से करोड़ों जन्मों के पाप भस्म हो जाते हैं। दूसरी बार नाम लेने से वह ऋणी हो जाते हैं। पुराण भगवान के साक्षात स्वरूप होते हैं, इसीलिए भगवान स्वरूप में उनका पूजन किया जाता है। सचिव डॉ़ दीपक गौतम ने बताया कि पुराण पूजन मुकेश कुमार चौधरी पॉलिटेक्निक वालों ने सपरिवार किया। इस अवसर पर विराट, अशोक, सुरेश, दिनेश, सपना, अंशु, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें