फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा में साधू ब्रहमलीन, मंदिर में दी गई समाधि

विज्ञापन
बागपत के काठा गांव में सुंदर गिरि उर्फ कुठारी बाबा की अंतिम यात्रा में भाग लेते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बैंडबाजों के साथ गांव में निकाली गई अंतिम यात्रा
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने की पुष्पवर्षा, जगह-जगह श्रद्धाजंलि
संवाद न्यूज एंजेसी
बागपत। काठा गांव के शिव मंदिर में रह रहे साधू सुंदर गिरी उर्फ कुठारी बाबा (70) ब्रह्मलीन हो गए। वह दो दिन से बीमार चल रहे थे। ग्रामीणों ने बैंडबाजे के साथ गांव में अंतिम यात्रा निकाली। मंदिर में ही उन्हें समाधि दी गई।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी राहुल सिंह और हरवीर सिंह ने बताया कि पिछले 45 साल से सुंदर गिरी उर्फ कुठारी बाबा शिव मंदिर में रह रहे थे। दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साधू के ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शाम पांच बजे करीब आसपास के गांव में रह रहे साधु संत व गणमान्य ग्रामीणों ने उन्हें शिव मंदिर परिसर में विधि विधान से समाधि दी। गांव में बैंडबाजे से अंतिम यात्रा निकाली गई। भैय्या दास जी महाराज, मंडौला गांव व आसपास के साधू संत ने पूजा अर्चना कराई। आनंद चौधरी, पवन, नरेश, राजू चौधरी, सुभाष चौधरी, बिल्लू खलीफा, हरबीर सिंह, राहुल, देवेन्द्र सिंह, पवन चौधरी, सुनील, अनिल, ऋषि कुमार, नरेश आदि ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें