फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को घेरेंगे कलक्ट्रेट और 15 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। भड़ल गांव के शिव मंदिर में किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में किसानों की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान हितों की अनदेखी कर बड़ी भूल कर रही है। किसान अपने हकों की लड़ाई शांतिपूर्ण ढंग से लड़ रहा है। 14 दिसम्बर को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे तथा 15 दिसंबर को बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। जन कल्याण समिति सिसोली के अध्यक्ष भीम सिंह, भारतीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष चौधरी गुलाम मोहम्मद जौला, चौगामा चौधरी कृषि पाल राणा, किसान अधिकार मंच के संयोजक नरेंद्र राणा, अनंगपाल, जगपाल राणा, सुधीर, सतेंद्र राणा, मास्टर सुखबीर सिंह, रामपाल, त्रिवेंद्र पंवार, विजयपाल, राजेंद्र चौधरी, सुदेश लम्बरदार, जोगिंद्र राणा, विकास, रामकुमार, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें