फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ मीटर दौड़ में सागर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चार सौ मीटर दौड़ में सागर प्रथम
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर कंप्यूटर सेंटर की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने फीता काटकर किया। 400 मीटर दौड़ में सागर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सभासद राकेश मानव, पूर्व चेयरमैन सीमा ठाकुर, सचिन कुमार विक्की, विनीत मौजूद रहे। डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि युवाओं को खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे शरीर का विकास होता है। खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए, हारने के बाद भी दुखी नहीं होना चाहिए। फिर से लक्ष्य बनाकर और मेहनत से खेलों में भाग लेने की तैयारी करनी चाहिए। प्रतियोगिता के संयोजक गौरव कुमार ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में सागर प्रथम, आफताब द्वितीय और वेदांत तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में सोहित त्यागी प्रथम, अंकुश कुशवाह द्वितीय, व इमरान तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में रवि प्रथम, रमेश द्वितीय, चांद कुशवाह तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं धावकों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें