फोटो - 1 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी डिग्री कालेज में मंगलवार को थाल सज्जा व कलश सज्जा प्रतियोगिता हुई। थाल सज्जा में सागर और कलश सज्जा में खुशी प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डॉ़ सुनील कुमार ने बताया कि थाल सज्जा में सागर प्रथम, फरहा दूसरे और तुषार तीसरे स्थान पर रहा। कलश सज्जा प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, शिवानी दूसरे, काजल तीसरे स्थान रही। प्रतियोगिता में डॉ़ पूनम, गुरदास, डॉ़ बबली निर्णायक रहे। इस मौके पर प्राचाय डॉ़ राजलक्ष्मी, उप प्राचार्य डॉ़ गौरव, डॉ़ इंद्रा चौहान, डॉ़ अरविंद वर्मा, तरुण चौहान मौजूद रहे। उधर, सर्वोदय पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक प्रमोद पंवार और प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर स्कूल में दीया बनाओ और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अवध कुमार, हरेंद्र पंवार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
छात्राओं ने बनाई सुंदर रंगोली
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में दीपावली पर्व के उपलक्ष में रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा 11ए प्रथम, कक्षा 9ए दूसरे और कक्षा 8 तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवाब सिंह, पवन कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, श्यामवीर सिंह, रेनू मौजूद रहे। उधर, कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुई रंगोली प्रतियोगिता में अदिति प्रथम व भारती दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जिला सहकारी बैंक मेरठ बागपत की निदेशक ललिता शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कौशल त्यागी, चौधरी पवन ठेकेदार, अनु जैन, मिथलेश राजपूत मौजूद रहे।
-
रंगोली प्रतियोगिता में श्रद्धानंद हाउस रहा प्रथम
बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में दीपावली के त्योहार पर दीपक व मोमबत्ती-सज्जा और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें शिक्षिका रेखा शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के चरित्र का मंचन किया। स्कूल में हुई दीप सज्जा प्रतियोगिता में अवनी व परी शर्मा प्रथम, दर्श व आकृति दूसरे और सुचिता व कनक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में श्रद्धानंद हाउस प्रथम, दयानंद व हंसराज हाउस संयुक्त रूप से दूसरे और विरजानंद हाउस तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र चौहान, बबीता, बृजेश, अजय कुमार, आशा शर्मा, नीना चौहान, वंदना मौजूद रहे।
-
बीए की छात्राओं ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली
रटौल। खैला गांव के तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग में दीपावली के त्योहार पर रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं ने प्रथम स्थान और बीकॉम की दूसरे स्थान पर रहीं। चेयरमैन कर्मवीर सिंह तोमर ने छात्राओं को प्रदूषण रहित दीपावली का त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रबंधक विपिन तोमर, शिरिश, विवेक यादव, रविंद्र, अमित, महेश मौजूद रहे।