फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान, गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो प्रवेश, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप

Wed, 24 Sep 2025 10:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में रामलीला कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गरबा और रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में आधार कार्ड से ही प्रवेश होना चाहिए। साथ ही मुस्लिम युवकों पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए और कई अन्य विवादित बयान भी दिए।

विज्ञापन
बड़ौत में साध्वी प्राची। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के दौरान जगह-जगह गरबा और रामलीला के आयोजन हो रहे हैं। इस बीच साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पंचमुखी मंदिर में चल रही रामलीला में शामिल होकर विवादित बयान दिया।

साध्वी प्राची ने कहा कि गरबा में मुस्लिम युवक अक्सर छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि गरबा इतना सुरक्षित और पवित्र आयोजन है तो मुस्लिम परिवार अपनी बेटियों को इसमें क्यों नहीं भेजते।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने यह भी कहा कि गरबा और रामलीला जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में आधार कार्ड से ही प्रवेश होना चाहिए ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को रोका जा सके। साध्वी ने आगे कहा कि नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए।

महाराष्ट्र के मंत्री भरत गोगावले के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी ने कहा कि हिंदू संस्कृति की शुरुआत मस्जिदों और दरगाहों से क्यों नहीं की जाती। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिंदू त्योहारों में घुसपैठ इनकी पुरानी चाल है।

यह भी पढ़ें:Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

वेटिंग अधिकार भी की टिप्पणी
वोटिंग अधिकार पर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। डेनमार्क का उदाहरण देते हुए साध्वी ने कहा कि वहां मुस्लिम समुदाय से वोट का अधिकार छीना गया है और ऐसा ही भारत में भी होना चाहिए।

आजम खान पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें