विहिप की सदस्य ने कहा, महाराष्ट्र सरकार में दम है तो खान गैंग के अवैध निर्माण को ध्वस्त करके दिखाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कंगना रनौत का आफिस तोड़े जाने पर विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची ने महाराष्ट्र सरकार की निंदा की। कहा कि यदि महाराष्ट्र सरकार में दम है तो खान गैंग के अवैध निर्माण को ध्वस्त करके दिखाए।
बृहस्पतिवार को नगर की रामबाग कालोनी में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सुशांत के लिए न्याय मांगने वाली कंगना रनौत आज पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। 45 दिनों तक सुशांत केस में महाराष्ट्र में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। पालघर के संतों को भी आज तक न्याय नहीं मिल पाया। बीएमसी की टीम एक घंटे का नोटिस देकर कंगना रनाौत के आफिस को ध्वस्त कर देती है। वह महाराष्ट्र सरकार से पूछना चाहती है कि मुंबई की सड़कों पर 200 से ज्यादा मस्जिदें अवैध खड़ी है। खान गैंग की मुंबई में न जाने कितनी बिल्डिंग अवैध है। शिमला में मिसिज वाड्रा के बंगले की भी जांच होनी चाहिए। साफ लग रहा है कि महाराष्ट्र सरकार पालघर के संतों को इंसाफ नहीं दिला सकी। सुशांत मामले में भी महाराष्ट्र सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। किसी न किसी शिखंडी को बचाने का प्रयास महाराष्ट्र सरकार कर रही है। वह मांग करती है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएं।