फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही मनीष की हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाने में पुलिस हिरासत में लूट के आरोपी युवक बरामद बाइक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
शातिर नदीम उर्फ हकला और इमरान ने साथियों संग की थी वारदात
विज्ञापन

सिपाही का आईकार्ड, क्रेडिट कार्ड व दस हजार रुपये बरामद
नदीम पर दस और इमरान पर विभिन्न जिलों में 19 मुकदमे दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों नदीम उर्फ हकला और इमरान को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। नदीम के पास से सिपाही का आईकार्ड, क्रेडिट कार्ड व दस हजार रुपये बरामद हुए है। नदीम पर दस और इमरान पर विभिन्न जिलों में 19 मुकदमे दर्ज है। इनके साथियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि सात सितंबर को दिल्ली पुलिस के जवान डालूहेड़ा के मनीष पुत्र कृष्णपाल को दो बाइक सवार बदमाशों ने रोशनगढ़ गेट के पास लूट का विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। मेरठ के केएमसी अस्पताल में सिपाही की मौत हो गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर ललियाना के नदीम उर्फ हकला पुत्र रहीसुद्दीन (वर्तमान निवासी खन्ना नगर, रामपाल थाना लोनी, गाजियाबाद) तथा रोशनगढ़ के इमरान पुत्र सत्तार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस तथा सिपाही के अलावा तेडा चौकी के पीछे गाधी गांव के कुलदीप दीक्षित से लूटे गए 1600 रुपये और मवीकलां मार्ग पर सेल्समैन से लूटे गए पांच हजार रुपये भी बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि नदीम के घर से सिपाही मनीष का आईकार्ड, क्रेडिट कार्ड बरामद किया है। नदीम ने लूट का विरोध करने पर अपने साथियों के कहने पर मनीष को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करना स्वीकार किया है। जावेद और एक अन्य बदमाश की तलाश की जा रही है। नदीम उर्फ हकला पर बागपत व गाजियाबाद में आठ, इमरान पर बागपत, गाजियाबाद व दिल्ली में 19 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें