फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन हत्याकांड: सो रहा था पति, संबंध बना रही थी पत्नी व उसका प्रेमी; नींद से जागते ही कहा धोखेबाज तो मार डाला

Fri, 19 Jun 2026 06:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: नौरोजपुर गांव में रचना ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पति सचिन की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो कई खुलासे हुए। वारदात के दिन गायब हुए ढाई लाख रुपये का पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया सोनू, हत्यारोपी पत्नी रचना। सचिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौरोजपुर गुर्जर गांव में किसान सचिन के हत्यारोपी मर्चेंट नेवी के सेकेंड क्लास इंजीनियर सोनू निवासी रंछाड़ ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने कई खुलासे किए। उसने बताया कि जब वह प्रेमिका रचना के साथ संबंध बना रहा था तो सचिन नींद से जाग गया और पत्नी को धोखेबाज कहकर चिल्लाने लगा था। पकड़े जाने के डर से दोनों ने सचिन की हत्या कर दी। वहीं पुलिस उन ढाई लाख रुपये के बारे में पता लगाने में जुटी है, जो घर से उसी दिन गायब हुए थे।
विज्ञापन

 

बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात किसान सचिन की उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। रचना के बाद दूसरे हत्यारोपी सोनू निवासी रंछाड़ को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गुफा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जो मर्चेंट नेवी में सेकेंड क्लास इंजीनियर है। सोनू 10 जून को ओमान से घर वापस लौटा था। इसके बाद प्रेमिका रचना से मिलने उसके घर पहुंच गया।
 

पुलिस के अनुसार, रचना ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने प्रेमी सोनू को ढाई लाख रुपये व कागज घर से दिए थे, मगर सोनू ने साफ कहा कि उसे रचना ने रुपये नहीं दिए। पुलिस को शक है कि वह झूठ बोल रहा है और रिमांड पर लेकर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की बात कही जा रही है। इसके बाद आरोपी सोनू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा रचना के दोनों बच्चे अभी सचिन के बड़े भाई के पास हैं।
 

मुझे पछतावा है, बर्बाद हो गया कॅरियर
हत्यारोपी सोनू ने बताया कि दुबई, ईरान में ड्यूटी करने के बाद अब ओमान के दुक्कम पोर्ट पर ड्यूटी चल रही थी। उसने कहा कि प्रेमिका रचना के पति की हत्या का उसे पछतावा है और उसका कॅरियर भी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

ये बोले एसपी
हत्यारोपी सोनू को जेल भेज दिया है। रुपये बरामद करने के लिए रचना और सोनू को रिमांड पर लेकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। 
-सूरज कुमार राय, एसपी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें