फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुगाना गांव में विकास कार्य न कराए जाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गांव में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाकर बुधवार को तुगाना के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। उनका कहना था कि गांव में पिछली और इस चालू योजना में तीस फीसदी विकास कार्य भी नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि आवारा पशु के लिए गोशाला का निर्माण नहीं कराया गया। गांव में तालाब की सफाई नहीं हुई है। प्राइमरी स्कूलों में शौचालयों व सफाई नहीं कराई गई है। गांव में कई वर्षों से मेडिकल कैंप व पशु चेकअप कैंप नहीं लगवाया गया है। खेल को प्रोत्साहित करने व खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं कराई गई है। इसके अतिरिक्त गांव में राज्य व केंद्र सरकार की योजनांतर्गत विकास कार्य नहीं कराए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में विकास कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें