संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बागपत जिले के वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन एवं विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 45,210 पेंशनरों के खातों में 13 करोड़ 56 लाख तीस हजार रुपये भेजे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों और पेंशनधारकों से जानकारी ली।
डीएम राजकमल ने बताया कि लाभार्थियों के खातों में जनवरी से मार्च 2022 तक प्रत्येक लाभार्थी को एक-हजार रुपये प्रति माह की दर से तीन हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। बागपत जिले में वृद्धावस्था के 24,025 लाभार्थी, दिव्यांगजन पेंशन के 6,712 लाभार्थी, निराश्रित महिला पेंशन के 14473 लाभार्थी सहित 45,210 पेंशन धारकों के खाते में तीन-तीन हजार रुपये के हिसाब से 13,56,30000 की धनराशि हस्तांतरित की गई। जिलाधिकारी ने पेंशन धारकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा मौजूद रही।