फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्षमता 61 की और बस के अंदर मिलीं 125 सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास स्लीपर बस को पकड़ा। बस में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर बस को जब्त किया गया और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के बाद सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन

एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बड़ागांव गांव के पास पानीपत से शाहजहांपुर जा रही स्लीपर बस को रुकवाकर जांच की तो वहां क्षमता से अधिक सवारी मिलीं। बस की क्षमता 61 सवारी थी और उसमें 125 सवारी बैठा रखी थीं। इसके बाद बस को जब्त कर लिया गया और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया। इनके अलावा बागपत चीनी मिल में गन्ने से भरे दस ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया और सभी को अभिलेख पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं गलत दिशा में चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, चलती गाड़ी में रील बनाने, हेलमेट नहीं लगाने पर 22 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें