फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगारपरक शिक्षा का सुझाव दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगारपरक शिक्षा का सुझाव दिया
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गोष्ठी में छात्राओं ने शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को रोजगारपरक बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में गोष्ठी का शुभारंभ कालेज अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन एवं प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. आर के जैन ने छात्राओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि सभी नागरिक साक्षर हो। शिक्षा व्यवसायिक और रोजगारन्मुख होनी चाहिए। शिक्षा नीति ऐसी हो जिससे आजीविका प्राप्त की जा सके। गोष्ठी में छात्रा मीनाक्षी, रूपल, मोनी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन शिक्षिका टीना जैन ने किया। इस दौरान सभी शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें