फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण देती है सेवा की भावना का संदेश : भारद्वाज

विज्ञापन
पुरा गांव स्थित खेड़ा मंदिर में रामकथा सुनाते महाराज - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रामायण देती है सेवा की भावना का संदेश : भारद्वाज
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा गांव स्थित परशुराम खेड़ा पर चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन हुआ। अंतिम दिन कथावाचक ने कहा कि दूसरो की संपत्ति चाहे कितनी भी मूल्यवान हो उस पर दूसरे व्यक्ति का कोई अधिकार नहीं होता।
विज्ञापन

श्रीराम कथा के अंतिम दिन कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने के तरीके सिखाती है। रामायण हमे आदर सेवा भोग, त्याग व बलिदान के साथ दुसरो की संपत्ति पर हमारा अधिकार नहीं यह ज्ञान भी देती है। कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने दीन-दुखियों, वनवासियों, आदिवासियों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया एवं उस संगठित शक्ति के द्वारा ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया। इस लिए हमें भी जरूरतमंदों एवं दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए। बागपत विधायक योगेश धामा, अमीनगर सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, डॉ. एसपी यादव, मदन पहलवान, एसपी वर्मा, अंकित शर्मा, अनिल भगत, प्रदीप शर्मा, महाराज सूरज मुनि, देव मुनि मौजूद रहे।

पुरा गांव स्थित खेड़ा मंदिर में रामकथा सुनाते महाराज- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें