फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी रोहतक तो कभी सोनीपत में दबिश

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
‌पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव के खूनी कांड में संदेह के घेरे में आए हरियाणा के दो युवक पुलिस के आगे दौड़ रहे हैं। कभी सोनीपत तो कभी रोहतक में पुलिस को उनकी लोकेशन मिलती है। जब तक पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंचती है। युवक वहां से गायब हो जाते हैं। 
विज्ञापन

 गांगनौली गांव में पंकज के घर पर 10 अक्तूबर को शाम करीब सवा तीन बजे उसकी माता सविता देवी, बहन प्रीति, नाना मांगेराम के अलावा सुरक्षा में लगे एचसीपी राकेश शर्मा और कांस्टेबल विजय कुमार की हत्या कर दी गई थी। पंकज ने गांव के प्रवीण व उसके साथियों पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगा दोघट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन घटनास्थल कुछ ओर बयां कर रहा था। लखनऊ से एडीजी (क्राइम) अभय कुमार प्रसाद और मेरठ आईजी अजय आनंद ने मौका मुआयना कर कहा था कि घटना में ऐसे लोग शामिल रहे है, जो पंकज के परिवार से परिचित है। पुलिस की जांच में हरियाणा के दो संदिग्ध युवक सामने आए थे। 
पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस अफसरों ने उनका नाम और पता की जानकारी कर ली है। दिन-रात पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी है। कई बार उनकी पुलिस को सटीक जानकारी भी मिली। पहले सोनीपत में उनकी लोकेशन मिली, बाद में रोहतक में। दोनों जिलों में पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा केस के खुलासे के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें