फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चियों को अगवा करने का प्रयास

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के पट्टी मेहर में शुक्रवार को शाम के समय घर से दुकान पर सामान लेने गई दो बच्चियों को एक बुरका पहने महिला कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले चली। ठाकुरद्वारा के पास एक बच्ची ने मोहल्ले की एक महिला को देख शोर मचाया तो महिला उन्हें छोड़कर भाग निकली। परिजनों ने दोनों बच्चियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 मिक्की (8 वर्ष) पुत्री अजय, कनक ( 7 वर्ष) पुत्री बॉबी पट्टी मेहर मोहल्ले की रहने वाली है। गत शुक्रवार को शाम के समय दोनों बच्चियां मोहल्ले में दुकान पर सामान लेने गई थी। बुरका पहने महिला ने उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया और उन्हें अगवा कर ले चली। जब वह बच्चियों को लेकर जा रही थी तो ठाकुरद्वारा के पास एक बच्ची मिक्की ने मोहल्ले की महिला को देखकर उसे आवाज दी, जब वह आई तो वह बुरका पहने महिला उसे छोड़कर भाग निकली। महिला ने बच्चों के  परिजनों को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनों बच्चियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जो अब पूरे होश में हैं। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा यदि  इस संबंध में कोई तहरीर लेकर नहीं आता हे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें