फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों पर गरजे प्रमुख

Tue, 09 Aug 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करते ब्लाक प्रमुख अौर बीडीसी।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। ब्लाक प्रमुखों ने विकास खंड कार्यालय पर मांगों को लेकर तालाबंदी की। इसके बाद सभी ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन सौंपकर वित्त अधिकार और बीडीसी सदस्यों का वेतन बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

 
सोमवार को ब्लाक प्रमुख कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए।  ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने बताया कि उनके क्षेत्र पंचायत के वित्त अधिकार 10 प्रतिशत कर दिए हैं, जिससे ब्लाक प्रमुखों में रोष है। उनकी मांग है कि 14वें वित्त की धनराशि ग्राम पंचायत को दी जा रही उसे ब्लाक प्रमुख के अधीन कर दी जाए और वेतन, अवकाश तथा चरित्र पुस्तिका पर नियंत्रण प्रमुखों पर रहे।

क्षेत्र पंचायत में प्रभावी नियंत्रण में लाने के लिए उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक नियंत्रण क्षेत्र पंचायत को सौंपे जाए। मांग पूरी न होने पर प्रमुखों ने आंदोलन और अपने पदों से इस्तीफा देने की चेतावनी दी की। संघ की जिला उपाध्यक्ष बड़ौत प्रमुख ममता, कोषाध्यक्ष छपरौली प्रमुख निशा, पिलाना प्रमुख अनीस यादव, बिनौली प्रमुख प्रवीण चौधरी, बागपत प्रमुख सुभाष गुर्जर मौजूद रहे। बागपत ब्लाक में भी तालाबंदी की गई।
विज्ञापन


ब्लाक में पहुंचकर प्रदर्शन किया

 बड़ौत ब्लाक प्रमुख के पति सुधीर के नेतृत्व में ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ब्लाक प्रमुख ममता देवी ने कहा संघ के कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसमें ठेकेदार राजुल, नीरज, अरविंद, शिव कुमार सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

मांग को लेकर ब्लाक पर तालाबंदी की

बिनौली ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर के नेतृत्व मेें कार्यकर्ता ब्लाक में पहुंचे और 1961 अधिनियम के तहत अपने प्रशासनिक अधिकार एवं राज्य वित्त और 14वें वित्त आयोग की मांग को लेकर ब्लाक पर तालाबंदी की। इस अवसर पर मास्टर प्रहलाद सिंह, वेदपाल धामा, सत्यपाल सिंह, कुलदीप, सुरेंद्र सिंह, अनीश कुरैशी, मिंटू, संजीव, इस्लाम, शहजाद आदि रहे।


q पिलाना ब्लाक पर तालाबंदी से कार्य हुआ ठप

पिलाना ब्लाक प्रमुख अनीश यादव के नेतृत्व में पिलाना क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक पर तालाबंदी की। सभी कामकाज बंद करा दिया। ब्लाक प्रमुख अनीश यादव ने कहा ब्लाक को दी जाने वाली राज्य वित्त को घटाकर दस प्रतिशत कर दिया। इसमें शिवकुमार, जफरू, अख्तर, पवन, अशोक मलिक, आवेश, बिट्टू   सोनू मौजुद रहे।

q ब्लाक प्रमुख संघ ने ब्लाक में तालाबंदी की

खेकड़ा। उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं खेकड़ा के ब्लाक प्रमुख जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार को बीडीसी सदस्य एवं ग्रामीण खंड विकास कार्यालय पर एकत्र हुए। 

उन्होंने  मांगों के समर्थन में कार्यालय पर ताला लगाकर  प्रदर्शन किया। राज्य सरकार से मांग करते है कि हमारी निधि को बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया जाए। वही केंद्र सरकार भी हमारी धनराशि को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करें। इसमें संजीव यादव, ज्ञानचंद, नरेश वर्मा, कंवर पाल गुर्जर, विक्रम सिंह, राजेश नैन, सुरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, राज सिंह, पंकज, कृष्णपाल, नरेंद्र, संतराम, शिवकुमार आदि रहे।

q ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी ने तालेबंदी

छपरौली। ब्लॉक प्रमुख नीशा के नेतृत्व में बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) सोमवार को सवेरे के समय ब्लॉक कार्यालय में पहुंचे और  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके अधिकार छीने जाने का विरोध जताया। उन्होंने कार्यालय की तालाबंदी कर सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर उनके अधिकार वापस नहीं किए तो वे एक सप्ताह के बाद लखनऊ जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष धरना देंगे। इसमें प्रमुख के पति संजीव कुमार, हरेंद्र, अशोक, योगेंद्र, सतीश, जितेंद्र, धर्मेंद्र, सुनील, यामीन, शियानंद आदि रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें