फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों का वेतन दिलाने की मांग

Tue, 09 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । फैजपुर निनाना-नैथला मार्ग का निर्माण करने वाले ठेकेदार पर मजदूर और चौकीदार का मानदेय नहीं दिए जाने का आरोप है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मजदूरों का वेतन दिलाने और सड़क बनवाने की मांग की। 
विज्ञापन


सोमवार को सोमवार को जिला पंचायत सदस्य के पति वीरेंद्र तेजान, निनाना गांव के प्रधान हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। मांग की कि ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर सभी 12 मजदूर, चौकीदार और वाहन चालकों का वेतन और मार्ग निर्माण कराने की मांग की गई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी की जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, रामबीर, कालू, रामबीर, सतीश चौधरी, नरेश, रोहित धनकड़ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें