फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रोडवेज परिचालक का थैला व टिकट मशीन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। बृहस्पतिवार देर रात मेरठ से बिजनौर जा रही एक रोडवेज बस में सवार युवक ने बस से उतरते समय गांव देवल के पास बस परिचालक का रुपयों से भरा थैला व मशीन छीनकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित बस परिचालक ने अज्ञात बदमाश के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। बिजनौर के चिड़ियापुर निवासी नेपाल सिंह बिजनौर डिपो की रोडवेज बा पर चालक है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11 बजे परिचालक मनोज कुमार के साथ बस में करीब 25 सवारी लेकर मेरठ से बिजनौर के लिए चला था।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि मेरठ से एक युवक सवार हुआ और उसने देवल का टिकट लिया था। आरोप है कि उक्त युवक ने देवल में आकर बस रुकवाई और उतरते समय मनोज से उसका रुपयों से भरा थैला और टिकट मशीन छीन कर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी का पीछा किया और बैंक के पास तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी की तलाश नहीं की और करीब एक घंटे तक उससे ही पूछताछ करते रहे। पीड़ित के अनुसार, पुलिस अगर तुरंत ही बदमाश की तलाश करती तो वह पकड़ा जाता लेकिन पुलिस ने करवाई करना सही नहीं समझा।
विज्ञापन

बस में सवार सभी सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर बिजनौर के लिए भेज दिया था और बस को ग्राम देवल में ही खड़ी कर दी थी।
पुलिस का कहना है कि परिचालक ने अज्ञात बदमाश के विरुद्ध तहरीर दी है। पूरे मामले की जानकारी ली गई है।मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे करवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें