फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौत

Fri, 09 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर के पास रोडवेज बस ने बाइक को कुचल दिया। बाइक सवार युवक तोसिंदर (24) की मौत हो गई।  पुलिस ने रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


 बिनौली क्षेत्र के रंछाड़ गांव के युवक टीनू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम तोसिंदर के साथ अपने दोस्त सेना के सिपाही अंकुर को छोड़ने के लिए बागपत आया था। अंकुर छुट्टी में अपने घर पर आया हुआ था। वह अपनी ड्यूटी पर गुजरात जा रहा था।

अंकुर को बागपत छोड़ने के बाद वह और तोसिंदर अलग-अलग बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही तोसिंदर गुफा बाबा मंदिर के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रही लोनी डिपो की बस ने बाइक को कुचल दिया।
विज्ञापन


तोसिंदर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आरोपी रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें