दोघट। नगर पंचायत दोघट की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में 30 लाख रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इनसे कस्बे की सड़कों का निर्माण व स्ट्रीट लाइटेें लगाई जाएंगी।
बोर्ड बैठक चेयरमैन संगीता पंवार की अध्यक्षता व एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा की देखरेख में हुई। वहां कस्बे की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया। वहीं मार्ग निर्माण एवं मार्ग मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के लिए हैंडपंप रिबोर, प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने आदि के प्रस्ताव पास कराए गए। सभी प्रस्तावों पर करीब 30 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। नए साल व आगामी त्योहारों को देखते हुए कस्बे की सफाई व्यवस्था पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उधर, मार्गों पर लगी लाइटों को रात्रि के समय चेक किया जाए जाएगा, आने जाने वाले लोगाें को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। इसके अलावा पुसार-बराल मार्ग व टीकरी मार्ग पर लगी लाइटों को सही कराने की मांग की। बैठक में विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, अमित पंवार, इमरान, रेखा, संगीता, संदीप पंवार, शाकिर आदि मौजूद रहे।