फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज से बिजरौल मार्ग रेलवे फाटक से वाहनों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज व अंडरपास के कारण सोमवार से वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। करीब चार माह तक लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। यहां से केवल अब बाइक सवार व पैदल जाने वाले व्यक्ति ही निकल सकेंगे।
विज्ञापन

बिजरौल मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य करीब दो साल से चल रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वहां ओवरब्रिज के अलावा अंडरपास का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसका कार्य करीब 50 फीसदी पूरा हो चुका है। अब दूसरी तरफ अंडरपास निर्माण के लिए कई दिन पहले खोदाई शुरू कर दी गई थी। यहां से अभी तक वाहनों का आवागमन हो रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वाहनों के संचालन से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस वजह से सोमवार को मार्ग से वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद करने की तैयारी है क्योंकि अंडरपास के लिए फाटक के नीचे ब्लॉक फंसाया जाएगा। अंडरपास के निर्माण में करीब चार माह से अधिक समय लगेगा। इस बीच ओवरब्रिज का भी कार्य किया जाएगा। तब तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी। फाटक पर करीब पांच फिट चौड़ा रास्ता छोड़ा जाएगा, जिससे बाइक सवार व पैदल व्यक्ति गुजर सकेंगे।

बावली अंडरपास व लोहड्डा रजबहे की पटरी से आवागमन कर सकेंगे
बिजरौल मार्ग रेलवे फाटक पर वाहनों का संचालन बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़नी तय है। इसे कम करने के लिए बावली अंडरपास से निकलकर बिजरौल मार्ग पर आवागमन हो सकता है। इसके अलावा लोहड्डा नहर पटरी से मेरठ मार्ग से होकर नगर में प्रवेश किया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जितनी परेशानी बिनौली मार्ग रेलवे फाटक पर वाहनों का संचालन बंद होने से लोगों को हुई थी, यहां उतनी परेशानी नहीं होगी। क्योंकि उस मार्ग पर आने-जाने के इतने विकल्प नहीं थे और बाइक सवार भी नहीं निकल सकते थे।
विज्ञापन



वर्जन

बिजरौल मार्ग फाटक से सोमवार को वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा, जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात हो चुकी है। यहां से केवल बाइक सवार या पैदल व्यक्ति ही गुजर सकेंगे। उम्मीद है कि चार माह में काम पूरा हो जाएगा। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें