फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिपाही के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सत्यजीत निवासी सिकंदराबाद पर पत्नी ने दहेज में पांच लाख रुपये मांगने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीलीभीत निवासी महिला ने बताया कि वह देहरादून की कंपनी में नौकरी करती थी। इस दौरान जनवरी 2020 में सिपाही सत्यजीत ने वहीं पर उसके साथ शादी की और रजिस्ट्रेशन भी कराया। आरोप लगाया कि शादी के बाद पति ने पांच लाख रुपये की मांग की और पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। घर ले जाने के लिए कहने पर बहाना बनाकर मना कर दिया। बाद में पता चला कि सिपाही पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उनके पिता को फोन कर की तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सिपाही सत्यजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें