फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों ने ली सीमेंट व्यापारी और युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा/अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जनपद में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुए सड़क हादसों में सीमेंट व्यापारी और युवक की मौत हो गई। खेकड़ा में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के युवक को ट्रक ने कुचल दिया जबकि अग्रवाल मंडी टटीरी में सीमेंट व्यापारी को वाहन ने मारकर घायल कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों ने परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पहला हादसा खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की रात हुआ। गाजियाबाद जनपद के कस्बा लोनी के परमहंस विहार लक्ष्मी गार्डन निवासी दीपक (23) शुक्रवार को अपने दोस्तों भूपेंद्र, नितिन, संदीप, रोहित और तुषार के साथ कार से मोदीनगर गया था। लौटते वक्त ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव रेलवे ओवरब्रिज के पास उन्होंने कार को रोक लिया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मारते हुए दीपक को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। सूचना पर दीपक के परिजनों मे कोहराम मच गया। दीपक के पिता सतीश कुमार ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन दीपक के शव को लोनी लेकर चले गए।
दूसरा हादसा शनिवार सुबह अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत मार्ग स्थित एसबीआई बैंक शाखा के समीप हुआ। चौहल्दा गांव के पूर्व प्रधान ठाकुर सुरेश चंद्र का बेटे ठाकुर संजय सिंह (40) शनिवार की सुबह करीब पौने छह बजे वह सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित एसबीआई बैंक शाखा के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए कस्बे के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। व्यापारी की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोपहर बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संजय रोड़ी और सीमेंट का व्यापार करते थे। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार उर्फ बॉबी, बुल्ला, विक्रम सिंह, मुकेश रुहेला, विजय मानव, नरेश गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से व्यापारी का निधन
फोटो - 4
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा निवासी समाजसेवी राजुल गोयल के पिता तंबाकू व्यापारी विजय सिंह (61) का शनिवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनके निधन पर पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गोयल, मनोज सिंघल, अशोक गोयल, संतराम गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें