खेकड़ा के समीप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लकड़ी के ट्रक में पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रेवलर गाड़ी घुस गई। जो वृंदावन से वापस लौट रहे थे। जिसमें सवार दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
पंजाब के बालाचौर की रहने वाली मनीषा ने बताया कि उनके कस्बे से श्रद्धालु एक ट्रेवलर बस में सवार होकर वृंदावन आये थे। जिसमे 15 महिला श्रद्धालु सवार थी। उन्होंने बताया कि वृंदावन से वापस लौटते समय मंगलवार रात करीब 12 बजे उनकी गाड़ी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंची तो पेरिफेरल पर खड़े लकड़ी से भरे ट्रक पीछे से घुस गई।
हादसे में सीमा (44) पत्नी सतीश कुमार, मनदीप (38 ) पत्नी बख्शीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कामना, नीलम कुमारी, कांता रानी, नेहा अमन, निशु, रीना, कुलवंत सिंह, मनीषा, ईशा, ध्रुव समेत 15 घायल हो गए। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सहयता के लिए करना पड़ा इंतजार
घायल कांता ने बताया कि हादसा होने के बाद उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए फोन कर दिया था। लेकिन आपातकालीन सहायता के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ा।