फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए रालोदियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

- दर्जनों गांवों मेें बैठकें व जनसंपर्क कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचने का किया आह्वान
- हाथरस में जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज से गुस्से में कार्यकर्ता व किसान
बड़ौत। हाथरस में जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने व संचालन युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने किया। बैठक में शामिल क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह व मेरठ संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि जयंत चौधरी पर हाथरस में हुई लाठीचार्ज पार्टी कार्यकर्ता व किसान बर्दास्त नहीं करेंगे। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर रालोद नेता विश्वास चौधरी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सुरेश मलिक, संजीव मान, विकास प्रधान, सुरेश राणा, शरद तोमर, राहुल कुमार, बबली तोमर, नरेश ठेकेदार, बिजेन्द्र डायरेक्टर, मुनेश बरवाला आदि शामिल रहे।
इन गांवों में किया जनसंपर्क
बड़ौत। रालोद नेता अरुण तोमर बॉबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने बावली, मलकपुर, लुहारी, जौनमाना, ढ़िकाना, बड़ौली, बरवाला, बासौली, दाहा, निरपुडा, दोघट आदि गांवों में जनसंपर्क किया। अरूण तोमर ने मुजफ्फरनगर महापंचायत में ट्रैक्टर-ट्रालियां से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में हुई बैठक
बड़ौत। उधर पूर्व प्रमुख व रालोद नेता सत्येन्द्र मलिक ने किरठल, तुगाना, छपरौली, रमाला आदि गांवों में बैठक कर किसानों व कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों व हाथरस में किसान नेता जयंत चौधरी पर हुई लाठीचार्ज से अवगत कराया। महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें