बहुजन उदय अभियान अंतर्गत पार्टी की नीतियों से अवगत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूरजपुर महनवा में राष्ट्रीय लोकदल के बहुजन उदय अभियान अंतर्गत रालोद नेता सुभाष गुर्जर प्रमुख ने पिछड़े व दलितों को राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा से अवगत कराया। वहीं, पार्टी के लोक संकल्प पत्र के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुजन उदय अभियान के तहत राष्ट्रीय लोकदल सर्वसमाज जोड़क़र सरकार में उन्हें भागीदारी कराएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब, के उत्थान लिए कोई भी कार्य नहीं किया है।
केंद्र व प्रदेश सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी दबाया जा रहा है। देश के राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने लखीमपुर कांड के बारे में सवाल पूछने पर पत्रकारों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में रालोद, सपा गठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर आल्हा प्रधान, अमित कुमार, सुदेश कुमार, रमेश, देवेंद्र कुमार, बबलू सिंह, बबली, जसवीर, सुरेश, मोनू, मयंक, जगपाल, राहुल, सोनू, जनक मौजूद रहे।