फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में मांग पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी। कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि लखीमपुर खीरी में किसानों की कुचलकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टोनी के बेटे का नाम सामने आया था। इस मौके पर डॉ. यूूनुस चौधरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पथौलिया, जाहुल श्यौराण, जिलेराम गुर्जर, अख्तर चौधरी, हबीब खान, सुनील त्यागी, याकूब, संजीव सैन, अश्वनी शर्मा, सुधीर शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, यशवीर सिंह, सरफराज, प्रमोद गोस्वामी, इरफान मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन
बागपत। भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने मेरठ रोड पर भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हवन, पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज के हितार्थ कार्य करते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से आगे बढ़ रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अनिता खोखर, राकेश जैन, निशांत चौधरी, हिंद केसरी सुभाष पहलवान, डॉ. नीरज कौशिक, जसवीर सौलंकी व शंशाक मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें